• ‘हर मर्द का दर्द’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस जीनल बेलानी को सेट पर लगी चोट

    जीनल ने बताया कि फिलहाल वह हिलने की कंडीशन में भी नहीं हैं। जीनल ने कहा कि शुक्र है कुछ ज्यादा नहीं हुआ और कुछ दिन आराम के बाद वह फिर से शूटिंग पर लौटेंगी।
    हर मर्द का दर्द सीरियल की लीड एक्ट्रेस जीनल बेलानी को सीढ़ी से गिरने के कारण पैर में चोट लग गई है। जीनल के साथ यह हादसा सीरियल के सेट पर ही हुआ। बताया जा रहा है कि जीनल बुधवार को एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी, इसी दौरान वह सीढ़ियों से स्लिप हो गई और उन्हें चोट लग गई। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहीं जीनल ने बताया कि अचानक से उनका पैर मुड़ने की वजह से वह स्लिप हो गई और सीढ़ियों से गिर गईं। जीनल ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इसका इतना बुरा असर होगा। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक कम्पलीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
    जीनल ने बताया ​कि उनके घुटने पर खरोंच आई है और डॉक्टर ने उन्हें तीन-चार दिनों तक किसी भी तरह का काम करने के लिए मना किया है। जीनल की हालत देखते हुए प्रोडक्शन टीम उनके बिना ही शूट करेगी और टीम ने जीनल को कहा है कि वह पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर लौटें। जीनल ने कहा उनकी टीम बहुत अच्छी है जो उन्होंने उन्हें कम्पलीट रेस्ट के लिए कहा। जीनल ने बताया कि फिलहाल वह हिलने की कंडीशन में भी नहीं हैं।
    जीनल ने कहा कि शुक्र है कुछ ज्यादा नहीं हुआ और कुछ दिन आराम के बाद वह फिर से शूटिंग पर लौटेंगी। इस सीरियल में जीनल सोनू का रोल प्ले कर रही हैं। सीरियल में उनकी शादी एक पंजाबी परिवार होती है, कुछ दिनों पहले खबर आई थी की अपने इस रोल के लिए वह पंजाबी भी ​सीख रही हैं। बता दें कि जीनल का संबंध किसी फिल्मी परिवार से नहीं है। इससे पहले वह दूरदर्शन के सीरियल लगा चुनरी में भी काम कर चुकी हैं।
    जीनल ने मास कम्युनिकेशन में ग्रैजूएशन की है। हर मर्द का दर्द कहानी है विनोद और सोनू की जहां सोनू हर रोज अपने पति को अपने उझन भरे सवालों से परेशान करती रहती है। इस सीरियल के डायरेक्टर प​रमित सेठी हैं। परमित सेठी ने इससे पहले सुमित संभाल लेगा सीरियल बना चुके हैं जिसे दर्श​कों ने काफी पसंद किया था। हर मर्द का दर्द सीरियल 14 फरवरी से लाइफ ओके पर शुरू हो चुका है।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts