• देखें, जब शाहरुख ने अपने बेटे अबराम के साथ ईडन में लगाई दौड़

    srk races with son abram on eden turf
    ईडन गार्डन में अबराम के साथ शाहरुख

    आईपीएल 10 के एक मैच के बाद शनिवार दर्शकों को अतिरिक्त मनोरंजन देखने को मिला जब बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईडन गार्डन मैदान में अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ दौड़ लगाना शुरू कर दिया। दर्शकों के लिए यह एक शानदार नजारा था जब नन्हा अबराम अपने पापा शाहरुख के साथ रेस लगा रहा था। 

    मैदान से लौटते समय अचानक शाहरुख रुक गए और झुककर अपने छोटे बेटे से कुछ दूरी तक रेस लगाने को बोला। ऐसा बोलते ही अबराम तुरंत तैयार हो गया और दर्शकों को बाप-बेटे के बीच में रेस देखने को मिली। यहां देखें शाहरुख और अबराम के बीच हुई रेस का विडियो:

    शाहरुख खान ने अपने 3 साल के बेटे अबराम के साथ दो बार मैदान में दौड़ लगाई जिससे वहां मौजूद दर्शकों ने भी भरपूर इंजॉय किया। ऐसा लग रहा था कि थोड़ी देर के लिए मैदान में आकर जूनियर शाहरुख भी काफी खुश था। यह पहली बार था जबकि आईपीएल इस सीजन में शाहरुख खान अपने होम ग्राउंड पर खेल रही उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने पहुंचे। वह मुंबई इंडियंस की इनिंग के बीच में ही सीधे मुंबई से कोलकाता पहुंचे थे। 

    दर्शक भी मैच के खत्म होने के बाद काफी देर तक इंतजार करते रहे कि शायद मैदान पर उन्हें शाहरुख खान नजदीक से देखने को मिल जाएंगे। हालांकि मैच में उनकी टीम को मुंबई की टीम से हार का सामना करना पड़ा लेकिन शाहरुख खान तुरंत ही नीता अंबानी और अबराम के साथ प्रेजेंटेशन सेरिमनी में पहुंच गए। सफेद कुर्ते में शाहरुख काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने जनता का अभिवादन करते हुए ग्राउंड पर 15-20 मिनट गुजारे। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts