• प्रियंका या दीपिका निभाए मेरा रोल और भंसाली करें निर्देशन: आशा पारेख

    बॉलिवुड की सदाबहार अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में एक स्टाइल अवॉर्ड समारोह में लाइफ टाइम स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशा पारेख ने कहा, 'अब जब मुझे लाइफ टाइम स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है तो जरूर मेरे स्टाइल में कोई बात तो रही होगी। वैसे हमारे जमाने में हम जो भी पहनते थे लोग उस स्टाइल को खूब पसंद करते थे और वह स्टाइल बन जाता था।'

    समय के साथ बदले फैशन के स्टाइल पर आशा कहती हैं, 'अब तो सभी हिरोइन गाउन पहन कर ही घूमती हैं तो क्या कहें, हमारी साड़ियां ज्यादा खूबसूरत होती हैं तो मैं यही कहूंगी कि गाउन के अलावा साड़ियां पहने तो ज्यादा खूबसूरत लगेंगी लड़कियां।' 

    इसी मौके पर आशा पारेख ने बताया कि जल्द ही उनकी ऑटोबायॉग्रफी 'आशा पारेख-द हिट गर्ल' रिलीज होने वाली है जिसका विमोचन 14 अप्रैल को सलमान खान करने वाले है।' आशा पारेख से जब यह पूछा गया कि इस किताब के बाद अगर आपके जीवन में फिल्म बनाई गई तो आज के जमाने की कौन सी ऐक्ट्रेस होगी जो आपका रोल परदे पर सही तरीके से निभा पायेगी। इस सवाल के जवाब में आशा ने कहा, 'वैसे तो यह बड़ा मुश्किल सवाल है लेकिन अगर मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाए तो मुझे लगता है, मेरा रोल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण में से कोई एक निभाए। प्रियंका मुझे अच्छी लगती हैं और उनकी कुछ हरकतें मेरी जैसी हैं और मैं चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में बनने वाली फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करें।'

    आशा पारेख की ऑटोबायॉग्रफी 260 पेज की होगी। इस ऑटोबायॉग्रफी को आशा पारेख ने लेखक खालिद मोहम्मद के साथ मिलकर लिखा है।आशा बताती हैं, 'मेरी ऑटोबायॉग्रफी में काफी कुछ है जिसके बारे में दुनिया नहीं जानती है। जैसे मैंने टीवी सीरियल का निर्माण किया था, सेंसर बोर्ड के लिए काम किया, चिकित्सा के क्षेत्र, नृत्य, समाज सेवा, फिल्म इंडस्ट्री के संगठन और समाज को आगे बढ़ाने से जुड़े तमाम काम किये हैं।'


    आशा कहती हैं, 'मेरा दिलीप कुमार के साथ काम करने का बहुत मन था। उनके साथ कम से कम एक बार काम करने की मेरी दिली इच्छा थी जो पूरी नही हो पाई। एक बार फिल्म 'जबरदस्त' में काम करने का मौका भी मिला था लेकिन वह फिल्म बंद हो गई और इसके बाद उनके साथ काम करने का अवसर नहीं मिला इस बात का दुःख हमेशा होता है।'

    आशा पारेख 'कटी पतंग', 'प्यार का मौसम', 'तीसरी मंजिल', 'जिद्दी', 'मेरे सनम' जैसी यादगार फिल्मों में काम कर चुकी है। सदाबहार अभिनेत्री आशा पारेख ने शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'दिल देके देखो' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, यह फिल्म 1959 में आई थी।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts