• शाहरुख, सलमान स्टारडम को जैसे संभालते हैं वो एक योग्यता है: अनुष्का शर्मा

    बॉलिवुड के सबसे सफल युवा सितारों में अनुष्का शर्मा का नाम भले ही शुमार हो लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरह शाहरुख और सलमान अपने स्टारडम को संभालते हैं वह सोच भी नहीं सकतीं कि ऐसा कभी वह कर सकती हैं।

    शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने आमिर के साथ फिल्म ‘पीके’ और सलमान के साथ पिछले साल ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ में काम किया है। अनुष्का ने कहा कि उन्हें अभी सुपरस्टारडम हासिल नहीं हुआ है लेकिन उनके पास जो कुछ भी है उससे उन्हें डर लगता है।

    उन्होंने कहा, ‘मैं कई बार इसके बारे में (स्टारडम) सोचती हूं और डर जाती हूं। मैंने अभी सलमान, शाहरुख और आमिर की तरह सुपरस्टारडम का अनुभव नहीं किया है। लेकिन यह (मेरा स्टारडम) भी अपनी सोच गड़बड़ कर सकता है, उनके बारे में तो भूल ही जाइये कि उन्हें किसका सामना करना पड़ता होगा।’

    अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' हाल ही में रिलीज हुई है। बता दें कि अनुष्का की इस दूसरी होम प्रॉडक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन लगभग 3.5 से 3.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts