नई दिल्ली: एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' बॉक्सऑफिस पर 1500 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास ने 'बाहुबली सीरीज' के लिए करीब 600 दिनों तक शूटिंग की और इस फ्रेंचाइजी को अपने जीवन के 5 साल दिए. अब जब 'बाहुबली' रिलीज होकर बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है, तो प्रभास भी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में व्यस्त हो गए हैं. फिलहाल, प्रभास यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं. ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि 37 वर्षीय प्रभास अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
पहले ऐसी खबर आई थी कि प्रभास को 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान लगभग 6000 मैरिज प्रपोजल मिले थे. 'बाहुबली द बिगनिंग' की रिलीज के बाद से ही प्रभास की शादी की खबरें आ रही थीं. ऐसा कहा गया था कि प्रभास 'बाहुबली' की शूटिंग के बाद ही शादी करेंगे. अब जब 'बाहुबली 2' रिलीज हो चुके है तो प्रभास की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. बता दें, प्रभास ने इस फिल्म को पूरे 5 साल दिए हैं. इन पांच सालों में प्रभास ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की. यहां तक की कोई विज्ञापन भी नहीं किया.
देखें: फिल्म 'साहो' का टीजर...
बता दें, 'बाहुबली' के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'साहो' में जम सकती है. पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ का नाम भी सामने आया था.





