बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की उनके भाईयों के साथ बॉन्डिंग कमाल की है। कई फिल्मों में वह अपने भाइयों के साथ नजर भी आ चुके हैं और अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट में अपने भाई सोहेल खान के साथ नजर आएंगे। मंगलवार को उन्होंने अपने भाई सोहेल के साथ उनके बचपन की एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- बंधु सोहेल खान और कप्तान का भाईहुड। इस तस्वीर को एक दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर लाइक और 3 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। सलमान और उनके भाई की यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक जबरदस्त आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट के सेट पर प्रभु यीशु की एक तस्वीर बनाई। इस तस्वीर को देख कर न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मालूम हो कि सलमान अपनी इन स्किल्स को लेकर बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी शालीन रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने खुद को लिमिटेड एक्टर बताया था। सलमान जल्द ही फिल्म टाइगर जिंदा है में भी नजर आएंगे। वह इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वह छोटे पर्दे पर भी अपना शो 10 का दम लेकर जल्द ही नजर आएंगे।
फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20 घंटे पहले रिलीज किए गए ट्रेलर को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इतना नहीं ट्रेलर को काफी अच्छे कमेंट्स भी मिले हैं। वहीं फेसबुक पेज की बात करें तो उस पर भी 27 लाख से ज्यादा लोग इस ट्रेलर को देख चुके हैं और 22 हजार से ज्यादा शेयर भी किया जा चुका है। ये फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। लेह लद्दाख और कश्मीर के लोकेशन में फिल्माये गये इस फिल्म में बेहतरीन दृश्य दिखाये गये हैं।