पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार द्वारा मुंबई में महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले विमिंज़ सेल्फ डिफेंस सेंटर में आयोजित ग्रैजुएशन डे सेरिमनी का हिस्सा बनीं और वहां उन्होंने बारे में कुछ हैरान कर देने वाली घटनाओं का खुलासा किया। परिणीति ने बताया था कि बचपन में जब वह स्कर्ट पहनकर साइकल से स्कूल जाती थीं, तब लड़के अक्सर उनका पीछा किया करते थे और उनके साथ छेड़खानी भी करते थे। परिणीति के इस बयान के मीडिया में आने के बाद खुद को उसी स्कूल का बताने वाले कानू गुप्ता नामक उनके क्लासमेट ने एक पोस्ट किया कि वह झूठ बोल रही हैं, जिसपर अब ऐक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है।
अब परिणीति ने अपने इसी बयान पर सफाई देते हुए मंगलवार को ट्विटर पर अपनी बात रखी है। परिणीति ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बातों को गलत तरीके समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब कार होने या नहीं होने से नहीं था, बल्कि स्कूल जाने के लिए कार और ड्राइवर के इस्तेमाल को लेकर था। उन्होंने यह भी कहा कि इन बातों से उनके उस संदेश का मतलब ही नहीं रह जाता है जो वह असल में देना चाहती थीं।
उन्होंने कहा, 'मुझे गर्व होता है यह देखकर कि आज महिलाएं मार्शल आर्ट्स जैसी ट्रेनिंग से खुद को मजबूत महसूस करती हैं। यदि तब मेरे समय में ऐसा कुछ होता तो मैं और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट होती।'
कानू गुप्ता नामक हैंडल से पिछले दिनों लिखा गया, ' परिणीति चोपड़ा, शर्म आनी चाहिए... एक अच्छे बैकग्राउंड से आने के बावजूद आप कैमरे के सामने झूठ कैसे बोल सकती हैं। मुझे लगता है सिलेब्रिटी होने का यही मतलब होता है। पैसा और कार न होने की झूठी कहानी गढ़ना। एक ही स्कूल से होने के कारण मुझे अच्छी तरह याद है परिणीति के आपके पापा के पास कौन सी कार थी। उन दिनों साइकल से स्कूल आना ट्रेंड था, जो सबके पास नहीं होता था। CJIM के मेरे दोस्त इस बात को बहुत अच्छी से जानते होंगे।'