• संजय दत्त अब हो गए मोहब्बत में मलंग, ऐसी होगी उनकी नई फिल्म

    संजय दत्त अब हो गए मोहब्बत में मलंग, ऐसी होगी उनकी नई फिल्मसंजय दत्त अब हो गए मोहब्बत में मलंग, ऐसी होगी उनकी नई फिल्म
    संजय दत्त ने इसी टीम के साथ फिल्म भूमि में भी लीड रोल किया है। बाप बेटी की कहानी पर बनी इस फिल्म में संजय के साथ अदिति राव हैदरी हैं।
    मुंबई। संजय दत्त ने अपनी सज़ा ख़त्म करने के बाद ये कह दिया था कि अब वो सिर्फ अपनी इमेज सुधारने वाली फिल्में ही करेंगे और इसी कारण उन्होंने धमाल सीरीज़ की फिल्म को फूहड़ बता कर छोड़ दिया। लेकिन अब संजू बाबा ने रोमांस का साथ अपना लिया है।
    ख़बर है कि संजय दत्त ने एक थ्रिलर लव स्टोरी में काम करने के लिए हां कह दी है। इस फिल्म का नाम मलंग होगा। इस फिल्म से आरंभ सिंह पहली बार निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे जबकि इस फिल्म को टी-सीरीज के साथ संदीप सिंह और ओमंग कुमार की कंपनी प्रोड्यूस करेगी। मलंग , बनारस की कहानी होगी जिसमें रोमांटिक ट्रैक के साथ थ्रिलिंग एलिमेंट भी रखा गया है। संजय दत्त ने इसकी पुष्टि कर दी है।उन्होंने कहा है कि वो हमेशा से ही नए टैलेंट पर भरोसा करते आये हैं। उन्होंने आरंभ सिंह को फिल्म भूमि में ओमंग कुमार को असिस्ट करते देखा है। जब उन्हें मलंग की कहानी सुनाई गई तो वो एक बार में ही उस कहानी पर फ़िदा हो गए। फिल्म मलंग की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होगी और इसे अगले साल रिलीज़ किया जाये।

    संजय दत्त ने इसी टीम के साथ फिल्म भूमि में भी लीड रोल किया है। बाप बेटी की कहानी पर बनी इस फिल्म में संजय के साथ अदिति राव हैदरी हैं।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts