• 'दंगल' ने चीन में कमाए 1000 करोड़, ऐसा करने वाली 33वीं फिल्म

    'दंगल' ने चीन में कमाए 1000 करोड़, ऐसा करने वाली 33वीं फिल्म
    बाहुबली 2 की कुल कमाई को पीछे छोड़ते हुए 'दंगल' दुनियाभर में 1700 करोड़ की कमाई के साथ एक बार फिर इस दौड़ में आगे हो गई है. official posters


    आमिर खान की फ़िल्म 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के बीच रेस लगातार जारी है. कभी कोई आगे हो जाता तो कभी कोई पीछे. नतीजों को देखते हुए लगता है कि यह दौड़ इतनी जल्दी ख़त्म नहीं होगी. इसी क्रम में इस बार 'दंगल' ने बाजी मार ली है.

    दंगल ने चीन में 1000 करोड़ की कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है. ऐसा करके 'दंगल' पहली गैर-हॉलीवुड फ़िल्म बन गई है जिसने चीन में यह इतिहास रचा हो. चीन के इतिहास में यह ऐसा करने वाली 33वीं फ़िल्म है.

    इसके साथ बाहुबली 2 की कुल कमाई को पीछे छोड़ते हुए 'दंगल' दुनियाभर में 1700 करोड़ की कमाई के साथ एक बार फिर इस दौड़ में आगे हो गई है.



    इस तरह, 1700 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय फ़िल्म बन गई है.

    'बाहुबली 2' 1633 करोड़ की कमी के साथ दूसरे स्थान पर गिर गई है.


    बता दें कि 'दंगल' 5 मई को चीन के करीब 7000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई थी. चीन में यह फ़िल्म बहुत पसंद की जा रही है जिसका सबूत आंकड़े साफ़ दे रहे हैं.
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts