• महिलाओं को Sorry बोलें और फौरन करें ये काम, अक्षय का ये मैसेज देखकर हिल जाएंगे





    मुंबई। अक्षय कुमार की आने वाली फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा स्वच्छता अभियान को समर्पित फ़िल्म है, जिसमें सफाई को लेकर औरतों की दयनीय स्थिति पर रौशनी डाली जाएगी। अक्षय ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करके इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें उजागर की हैं, जिन्हें जानकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या हम वाकई स्मार्ट फोंस और 4जी की दुनिया में रहने वाले लोग हैं।

    लगभग 6 मिनट के वीडियो मैसेज में अक्षय ने पहले ही ये कह दिया है कि कुछ लोग इसे उनकी फ़िल्म का प्रमोशनल केंपेन मानेंगे, जिससे उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्होंने ये फ़िल्म ही इसलिए बनाई है, ताकि महिलाओं के खुले में शौच के गंभीर मुद्दे को उठा सकें और इसके लिए लोगों में जागरूकता फैला सकें। वीडियो में अक्षय ने कुछ झकझोरने वाले खुलासे किए हैं कि आज भी देश की 54 प्रतिशत आबादी खुले में शौच को जाती है। लोगों के पास ऐसे वीडियो देखने के लिए स्मार्ट फोंस और इंटरनेट है, लेकिन शौच करने खुले में जाते हैं। अक्षय ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो परंपरा और आत्मसम्मान की दुहाई तो देते हैं, लेकिन जब महिलाएं खुले में शौच के लिए जाती हैं तो उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आती। घर में औरतों को घूंघट डालने के लिए मजबूर किया जाता है, मगर जब वही औरतें सुबह रौशनी होने से पहले खेत में शौच के लिए जाती हैं, तो ऐसे मर्दों को शर्मिंदगी नहीं होती। वीडियो में अक्षय ने बताया है कि शौच का प्रेशर रोकने की वजह से औरतों में कई बीमारियां पनपने लगती हैं, जो आगे चलकर बच्चों में ट्रांस्फर हो जाती हैं। वीडियो के अंत में अक्षय ने सभी मर्दों से अपील की है कि वो अपनी महिलाओं को सॉरी बोलें और उनके लिए घर में ही टॉयलेट्स का इंतजाम करें, जिससे उन्हें खुले में शौच करने की ज़लालत से छुटकारा मिले। पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। देखिए ज़रूर, अक्षय ने काम की बातें कही हैं-
    https://twitter.com/akshaykumar/status/845149441304625152?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-akshay-kumars-shocking-video-message-on-women-and-sanitation-15733752.html
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts