कपिल के लिए ये सदमे क्या कम थे कि अब शो की नानी यानी अली असगर भी शो छोड़ गए. मतलब एक-एक करके कपिल के सारे तुरुप के पत्ते निकलते जा रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि कपिल के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. उनकी हालत समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव जैसी हो गई है. उनके संगी साथी भी उन्हें ऐसे ही छोड़ गए थे, और पार्टी के लोगों ने उनकी जगह अखिलेश यादव का साथ दिया था.
बताया जा रहा है कि सोनी टीवी भी कपिल शर्मा की हरकतों से परेशान हो गया है. और उन्होंने कपिल को चेतावनी भी दे डाली कि ‘कुछ भी’ करके इस शो के इन पॉपुलर स्टार्स को वापस लाया जाए. कपिल ने सबके सामने सुनील ग्रेवर से माफी भी मांगी और शो पर वापस आने की हर संभव कोशिश भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.
सोमवार को शो की शूटिंग में सुनील ग्रोवर और चंदन नहीं आए, और दूसरे दिन तो अली असगर भी शो से गायब हो गए. हालांकि अभी अली ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन साफ है कि कपिल की बदतमीजियों का असर उनपर भी जरूर पड़ा होगा, तभी उन्होंने शो छोड़ा.मजबूरी क्या क्या न करवाए-
शो पर जब कोई नहीं आया तो आनन फानन में कपिल करते भी क्या, मजबूर होकर उन्हें अपने शो में राजू श्रीवास्तव, अहसान कुरैशी और सुनील पाल जैसे कॉमेडियन्स को फोन करके बुलाना पड़ा, जिनका समय कह सकते हैं बहुत पहले ही खत्म हो गया. इन कलाकारों की कॉमेडी अब लोगों को कम गुदगुदाती है. जरा सोचिए कि ये लोग अगर कपिल के शो में हमेशा दिखाई देंगे तो शो का रूप ही बदल जाएगा. और कपिल की टीआरपी का भी.
ये भी हो सकता है-
# कपिल के शो से अली और सुनील जैसे दोनों कलाकार बाहर हैं और ऐसे में अगर किकू शारदा भी निकल गए तो ?? तो कपिल का शो खाली हो जाएगा.

