• हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने रजनीकांत को दी धमकी

    haji mastan son sunder shekhar sends notice to rajinikanth

    अनुमान लगाया जा रहा है कि रजनीकांत की अगली फिल्म मुंबई के बाहुबली अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की जिंदगी पर आधारित होगी। फिलहाल खबर यह है कि खुद को हाजी मस्तान का गोद लिया बेटा बताने वाले सुंदर शेखर नाम के एक शख्स ने इस फिल्म को लेकर रजनीकांत को धमकी दी है। शेखर ने रजनीकांत को दिए अपनई धमकी में कहा है कि वह मस्तान को फिल्म में एक स्मगलर या डॉन दिखाने की भूल न करें।

    उस धमकी वाले विडियो मेसेज में कहा गया है, 'मिस्टर रजनीकांत, यह अच्छी बात है कि आपने हाजी मस्तान पर फिल्म बनाने का फैसला लिया, लेकिन ध्यान रखें कि यदि हाजी मस्तान की छवि को आपकी आनेवाली फिल्म में विलन के रूप में दिखाया गया तो आपको और आपकी टीम को इसकी भरपाई करनी होगी। हमारी पार्टी के लोग फिर आपको छोड़ेंगे नहीं और वे आपके लिए कुछ समस्या खड़ी कर देंगे।' 

    शेखर ने अपनी धमकी में यह भी कहा है, 'उन्हें एक स्मगलर और अंडरवर्ल्ड के रूप में पेश करना हमारे लिए अपमानजनक होगा और यह हमें बिल्कुल गवारा नहीं। उन्हें स्मगलिंग और अंडरवर्ल्ड ऐक्टिविटी की वजह से किसी भी कोर्ट से अपराधी साबित नहीं किया गया है।'
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts