• बाहुबली के इस सीन में नजर आए थे राजामौली भी

    bahubali

    एस एस राजामौली को अब बच्चा-बच्चा जानता है और इसका सारा श्रेय जाता है बाहुबली और बाहुबली 2 की अप्रत्याशित सफलता को। फिल्म की भव्यता और कहानी का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने अभी तक कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है लेकिन सिनेमा हाल के आगे अब भी दर्शकों की कतार कम नहीं हुई है।

    हर रोज फिल्म से जुड़ी कोई अनोखी और नई बात सामने आ रही है लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, उस पर यकीन करना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। हो सकता है बात जानने के बाद आप दोबारा से फिल्म देखें और कहें अरे हां...

    आपको बता दें कि बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली भी फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं। कैमरे के पीछे रहने वाले राजामौली ने एक छोटा सा सीन कैमरे के आगे भी शूट किया है। आपको शराब बेचने वाला वो आदमी याद है, जिससे बाहुबली शराब खरीदता और उसके बाद मनोहरी... गाना आता है। वह कोई और नहीं राजामौली ही हैं।

    इस सीन में अमरेंद्र बाहुबली, शराब बेचने वाले इस दुकानदार से ज्यादा शराब देने के लिए कहते हैं। हालांकि फिल्म के दूसरे हिस्से में उन्होंने कोई सीन पर्दे के आगे शूट नहीं किया है।बाहुबली 2 कई रेकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts