• टाइगर ज़िंदा है': फिर से दिख रहा सलमान और कटरीना का रोमांस!

    कटरीना कैफ ने शेयर की टाइगर ज़िंदा है कि यूरोप के हो रहे शूटिंग के सेट की तसवीरें। पर रुकिए...! आपने सोचा होगा को ये तस्वीरे उनकी और सलमान की होंगी तो ये थोड़ा निराशाजनक है की इन सारी तस्वीरों में सलमान और कैटरीना साथ नहीं हैं। पर उनकी जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि हमारे बॉलीवुड के सुल्तान ने भी टाइगर ज़िंदा है के सेट से एक फोटो शेयर की है जिसमे दोनों साथ नज़र आ रहे हैं, इसमे वह बेहद ही प्यारे लग रहे है और बेशक ही अपनी पुरानी केमेस्ट्री और रोमांस के अंदाज़ में नज़र आ रहे है।
    एक था टाइगर के लिए बोहोत ही अच्छी सफलता प्राप्त करने के बाद लोगों ने उनकी जोड़ी को बेहद प्यार दिया, और शायद यही कारण है कि लगभग पांच सालों बाद  इनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दोबारा वापस आ रही है। इस फिल्म की टीम फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया में शूट कर रही है। इस फिल्म में सलमान खान एक RAW एजेंट (अविनाश सिंह राठौड़) किरदार निभाते नज़र आएंगे वही कटरीना पाकिस्तानि जासुस ज़ोया के किरदार में नज़र आएंगी। ये दोनों एक दूसरे के आँखों में देखते नज़र आ रहे है और इनकी ये केमेस्ट्री बेहद ही रोचक है। बल्कि सलमान और कटरीना की जोड़ी को लोगों ने बेहद प्यार दिया था, और अब लोगों में फिरसे उनके रिलेशनशिप के अफवाह हवाओं में आ रहे है जबसे उन्होंने टाइगर ज़िंदा है करने का फैसला किया है।
    ऐसा कहा जा रहा है कि कटरीना और सलमान ने एक रोमांटिक सांग भी शूट कर लिया है पर कटरीना अभी भी अपने बैक इंजरी से जूंझ रही है जो उन्हें जग्गा जासूस के सेट पर रणबीर के साथ शूटिंग के दौरान लगी थी।
    इस फिल्म को अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया है,जिन्होंने इससे पहले सुल्तान में उनके साथ काम किया था। टाइगर ज़िंदा है एआई साल क्रिसमस में रिलीज़ होगी।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts