• एमी जैक्सन ने पूरा किया अपना सपना


    amy jackson buys a yacht

    ब्रिटिश मॉडल-ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन ने हाल ही में एक याट खरीदा है। एमी ने बताया कि पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में जाने के दौरान उन्होंने याट खरीदने का मन बनाया था। उन्होंने कहा कि याट खरीदना उनका सपना था। 

    एमी ने कहा, ' पिछले साल जब मैं कान में थी, तब मैंने याट की सवारी की थी जो मुझे बेहद पसंद आई। उसी वक्त मैंने तय किया कि अगली बार यहां आने पर मैं एक याट खरीदूंगी।' 25 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने बताया कि इस याट में दो प्राइवेट केबिन के अलावा एक किचन भी है। एमी के मुताबिक उन्होंने अभी तक इस याट का कोई नाम नहीं रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें बीच पर जाना और बोट राइट करना बेहद पसंद है। एमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बूगी मैन' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं।

    एमी ने एक तमिल फिल्म से भारतीय सिनेमा में काम करने की शुरुआत की थी। इसके बाद एमी ने बॉलिवुड फिल्मों ('एक दीवाना था' और सिंह इज ब्लिंग) में अभिनय किया। बता दें कि एमी रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने एक हिन्दी फिल्म और दो दक्षिण भारतीय फिल्में साइन की हैं।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts