दिग्गज ऐक्टर अनुपम खेर ने अपनी मां को उपहार में देने के लिए शिमला में पहली बार घर खरीदा है। उन्होंने अपना बचपन इस शहर में किराए के घर में गुजारा है। अनुपम ने इस खबर को शेयर करते हुए एक मिनट लंबा विडियो पोस्ट किया। इसके बाद एक और विडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी मां इस नए घर के लिए उन्हें ढेर सारी दुआएं दे रही हैं।
इस पृष्ठभूमि में हिल स्टेशन के सुंदर दृश्य हैं। विडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम भारतीय जहां पले-बढ़े होते हैं वहां अपना घर होने की इच्छा रखते हैं। इस खबर को शेयर करने में खुशी हो रही है कि हमारे पास शिमला में हमारा पहला घर है। मां को यह उपहार के रूप में दिया।'
विडियो में 62 वर्षीय ऐक्टर ने कहा, 'हम भारतीय अपना पूरा जीवन जहां पैदा हुए और पले-बढ़े वहां एक अपना घर होने की इच्छा के साथ गुजारते हैं। मैं शिमला में पैदा हुआ और फिलहाल मैं जूटोग में हूं जो शिमला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।' अभिनेता ने बताया कि उनके पिता वन विभाग में थे और पूरा जीवन सरकारी क्वॉर्टर और किराए के घर में गुजारा। वह (अनुपम) यहां घर खरीदने में असमर्थ थे।
उन्होंने कहा, 'आज मैं शिमला में हूं और मैंने यहां एक छोटा सा घर खरीदा है, जिसे मैं अपनी मां को उपहार के तौर पर देना पसंद करूंगा। वह बहुत खुश हैं, वह कल से भावुक हैं और कहा कि यह सबस अच्छी बात है जो उनके साथ हो सकती थी।' अभिनेता ने कहा कि काश अगर उनके पिता उनके साथ होते तो उन्हें और खुशी होती। अनुपम ने 'सारांश', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बेंड इट लाइक बेकहम' और 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।