• दोबारा फिल्म में एक साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और कटरीना कैफ?


    akshay kumar and katrina kaif to reunite for a film?

    रितंभरा दीक्षितअक्षय कुमार और कटरीना कैफ को पिछली बार 7 साल पहले एक साथ किसी फिल्म में देखा गया था। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलिवुड के ये लीडिंग ऐक्टर एक बार फिर फिल्म में साथ दिख सकते हैं। बॉलिवुड की इस हिट जोड़ी को पिछली बार फराह खान की फिल्म 'तीस मार खां' में एक साथ देखा गया था। 

    सलमान खान फिल्म्स और धर्मा प्रॉडक्शन एक फिल्म एक साथ बनाने जा रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर कटरीना कैफ का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह करेंगे जो अक्षय-कटरीना की सुपरहिट फिल्म 'हमको दीवाना कर गए' के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 

    मायानगरी में चल रही हालिया चर्चाओं की मानें तो कटरीना भी अक्षय के साथ फिल्में करना चाहती हैं क्योंकि हाल में बॉलिवुड के नए ऐक्टर्स के साथ की गई उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। इससे पहले अक्षय और कटरीना ने 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम' और 'सिंग इज़ किंग' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अभी कटरीना, सलमान खान के साथ अबु धाबी में 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग में बिज़ी हैं। इसके बाद वह आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग करेंगी।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts