• सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रिलेशनशिप पर कृति सैनन ने दिया जवाब

    kriti sanon reacts on alleged relationship with sushant singh rajput
    कृति सैनन (फाइल फोटो)



    कृति सैनन ने 'हीरोपंती' फिल्म से बॉलिवु़ड डेब्यू के बाद शाहरुख, वरुण धवन और काजोल के साथ 'दिलवाले' साइन करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। तभी से कृति को वर्तमान की सबसे प्रॉमिसिंग ऐक्ट्रेस में गिना जाने लगा है। फैन्स को भी कृति को काफी उम्मीदें हैं। अब उनके फैन्स उनकी आगामी फिल्म 'राब्ता' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    राब्ता में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपूत काम कर रहे हैं और पिछले काफी समय से इन दोनों के बीच कथित अफेयर के चर्चे सुनने को मिल जाते हैं। हालांकि हमेशा दोनों ने ही खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताते हुए इस बात से इनकार किया है। लेकिन ऐसा लगता नहीं कि सुशांत और कृति सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हाल में दोनों ने अपने कथित अफेयर पर खुलकर बात भी की। 

    एक इंटरव्यू में सुशांत ने अपनी कृति के साथ रिलेशनशिप पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उन्हें कृति के साथ वक्त बिताना पसंद है। इस पर कृति से भी कॉमेंट मांगा गया और सुशांत के साथ उनकी रिलेशनशिप पर अफवाहों से पड़ने वाले प्रभाव पर उन्होंने कहा, 'इससे हमारी रिलेशन पर कोई असर नहीं पड़ता। हमें पता है कि सच क्या है और वक्त के साथ मैंने महसूस किया है कि को-स्टार के साथ लिंक-अप की खबरें इंडस्ट्री में सामान्य है। मुझे इसकी आदत पड़ चुकी है। हमें कई बार हमारी रिलेशनशिप के बारे में खबरें सुनने को मिलती हैं जो पूरी तरह निराधार हैं। हमने इसे हमेशा अपनी तरक्की की तरह ही देखा है।'बता दें कि 'राब्ता' के बाद ऐक्ट्रेस कृति सैनन की फिल्म 'बरेली की बर्फी' भी रिलीज़ को लगभग तैयार है। ऐसा भी सुनने में आया था कि कृति को 'बाग़ी' फिल्म के सीक्वल 'बाग़ी-2' के लिए भी साइन किया गया है, हालांकि उन्होंने ऐसी सभी खबरों का खंडन किया और कहा कि इस फिल्म के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts