• अगली फिल्म में डकैत का किरदार निभाएंगे सुशांत

    sushant


    इश्किया, डेढ़ इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर अभिषेक चौबे बहुत जल्द अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं।

    लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर अभिषेक की अगली फिल्म चंबल के डकैतों पर आधारित होगी। 70 के दशक में चंबल के डकैतों पर बनने वाली इस फिल्म के लिए एम एस धोनी फेम सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के प्रॉडक्शन की जिम्मेदारी रॉनी स्क्रूवाला ने संभाली है।

    फिल्म में सुशांत एक डाकू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चंबल में ही की जाएगी और अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म साल के अंत तक रिलीज के लिए तैयार होगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म के इस किरदार के लिए रणवीर सिंह फिल्म पहली पसंद थे लेकिन कुछ बातों के चलते बात बन नहीं सकी।

    फिल्म एम एस धोनी की सफलता के बाद सुशांत की गिनती बॉलिवुड के सफल कलाकारों में होने लगी है। सुशांत बहुत जल्द फिल्म राब्ता में नजर आने वाले हैं।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts