• कपिल शर्मा का साथ दे रहे किकू शारदा ने कहा, 'मुझे कपिल ने कुछ भी नहीं कहा'

     पिछले कई सालों से अपनी पूरी टीम को साथ लेकर चल रहे कपिल शर्मा ने ऑस्‍ट्रेलिया से लौटते वक्‍त फ्लाइट में अपनी टीम के साथ ऐसा सुलूक किया कि इस सुपरहिट शो की पूरी टीम ही बिखर गई. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर समेत पूरी टीम के बीच हुए इस झगड़े ने यहां तक तूल पकड़ लिया है कि इस शो के एपिसोड की शूटिंग भी करना मुश्किल हो रहा है. लेकिन जहां फ्लाइट में अपने साथियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप के बाद कपिल का सभी ने साथ छोड़ दिया है, वहीं कपिल के इस शो में 'बंपर' का किरदार निभाने वाले एक्‍टर किकू शारदा अभी भी कपिल के साथ बने हुए हैं. खबरे हैं कि इस फ्लाइट में शराब के नशे में कपिल ने सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और बाकी सदस्‍यों के अलावा किकू शारदा को भी काफी भला बुरा कहा था, लेकिन किकू का कहना है कि कपिल ने उनसे कुछ भी नहीं कहा है और इस‍ मामले को ज्‍यादा ही तूल दिया जा रहा है.

    किकू का कहना है, 'मैं इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहता हूं. इस पर बहुत कुछ लिखा जा चुका है जबकि इतना कुछ था ही नहीं. मुझे लगता है इस मामल को कुछ ज्‍यादा ही उछाला जा रहा है.' जब किकू से पूछा गया कि कपिल ने उनसे भी अपशब्‍द कहे, तो उन्‍होंने इस टेलिफोन पर दिए इंटरव्‍यू में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को बताया, ' ऐसा कुछ भी नहीं है. कपिल ने मुझसे कुछ भी नहीं कहा है.'
     
    kiku sharda

    बता दें कि इस झगड़े के बाद जहां सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर जैसे सभी सितारों ने कपिल के शो की शूटिंग पर जाना बंद कर दिया है वहीं किकू अकेले ऐसे किरदार हैं जो अभी भी कपिल के साथ शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में शूट किए गए शो में राजू श्रीवास्‍तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल के साथ ही इस शूटिंग पर किकू शारदा भी मौजूद थे.


    मेलबर्न में होने वाले इस शो पर जाते समय भी किकू ने पूरी टीम के साथ फोटो शेयर किए थे.
     

    क्‍या हुआ था फ्लाइट में

    फ्लाइट में कपिल की टीम के साथ सफर कर रहे एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी ली थी वह काफी नशे में थे. कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो उनकी टीम के सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया. इससे कपिल को गुस्सा आ गया, उन्होंने कहा, "जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खा सकते हो?" प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इससे टीम के सदस्य इतने घबरा गए कि वे अपने खाने की ट्रे केबिन क्रू को लौटाने लगे, इस दौरान सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "कपिल उठे, अपना जूता उतारा और सुनील को उससे मार दिया."

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कपिल अपनी टीम से सदस्यों को काफी बुरा भला कह रहे थे और वह इतनी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि प्लेन के इकोनॉमी क्लास में बैठे यात्रियों तक भी उनकी आवाज साफ पहुंच रही थी.
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts