यु तो कपिल शर्मा और सुनील के बीच एयर इंडिया मेलबॉर्न-देल्ही-मुम्बई फ्लाइट में शुक्रवार को हुए झगड़े के बारे में बोहोत ही लिखा जा चूका है। पर वहां हुए झगड़े पर अब एक आई विटनेस के जरिये से कुछ ऐसी खबर आ रही है जो की कपिल की छवि के लिए अच्छा नहीं है। उनका कहना है कि कपिल शर्मा उस वक़्त पुरे नशे में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने ग्लेंफिद्दीच व्हिस्की की पूरी बोत्तेल पी रखी थी। जब फ्लाइट में उनके टीम (द कपिल शर्मा शो के कास्ट और क्रू जो ऑस्ट्रेलिया एक शो के लिए गए थे) को खाना परोसा जा रहा था उन्होंने तो खाना खाना शुरू कर दिया था जबकि कपिल अभी अपना ड्रिंक ही फिनिश कर रहे थे, इस बात पे कपिल को गुस्सा आया।
"जब मैंने खाना खाना शुरु नहीं किया तो तुम लोग ने कैसे ले लिया?" उन्होंने जोर से बोला जिसे सारे पैसेंजर्स ने सुना। वहाँ पर बैठे एक आई- विटनेस ने ये भी बताया कि उनके चिल्लाने और ऐसा बोलने के बाद उनके टीम मेंबर्स अपने आधे खाये खाने के प्लेट को ही वापस करने लगे। तब यहाँ पर सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को शांत करने की कोशिश की फिर कपिल शर्मा उनपर और ज्यादा नाराज हो गए और उनपे चिल्लाने लगे वहाँ बैठे कुछ लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा ने अपने जुटे उतार के उन्हें मार और उनका कॉलर पकड़ के दोबारा से थप्पड़ मारा।
ये सब के चक्कर में कपिल शर्मा के टीम की एक फीमेल मेंबर को भी चोट लग गई। " पर सुनील ग्रोवर लगातार कपिल को शान्त करने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें उस वक़्त वहां कोई भी ड्रामा करने के लिए माना कर रहे थे। और इसके बाद कपिल ने तेज़ - तेज़ से गलियां देना शुरू कर दिया जिसे इकॉनमी क्लास में बैठे पैसेंजर्स भी सुन सकते थे। जब फ्लाइट के केबिन क्रू ने कपिल शर्मा के टीम से उन्हें शांत करने के लिए कहा तो उन्होंने माना कर दिया बोला उन्हें डर लगता है।
कपिल शर्मा ने अपने टीम मेंबर्स पर गुस्सा करते हुए कहा कि, "तुम लोगों को मैंने बनाया है। सबका करियर ख़तम कर दूंगा। तुम टीवी वाले क्या समझते हो? सबको निकल दूंगा मैं।"
वो सुनील ग्रोवर से लगातार यही बात बोले जा रहे थे की "गया था न तू तो. आया न वापस मेरे ही पास (जब सुनील ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था और अपने दूसरे चैनल पे चले गए थे पर टी.आर.पी न मिलने के कारण उन्हें वापस आना पड़ा था) कपिल लगातार पंजाबी में गलियां दे रहे थे। कुछ बार तो केबिन क्रु को कपिल को बोलना पड़ा की वह अगर शांत नहीं हुए तो फ्लाइट के लैंड होते ही उन्हें सिक्योरिटी को बुलाना पड़ेगा पर फिर भी कपिल चुप नहीं हुए। और इन सब के बाद भी वो लगातार बस यही रिपीट कर रहे थे "अरे ये लोग समझते क्या है ये सब का करियर मेरी वजह से है।"
सबसे रोचक बात तो यह है कि कपिल शर्मा के इस सारे कारनामे को टीवी न्यूज़ की हैडलाइन बनने से जस्ट पहले उन्होंने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ट्विटर पे अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से अगले साल हो रहे शादी के बारे में एलान कर दिया। लेकिन अब कपिल और सुनील दोनों ने इस बारे में ट्वीट करना बंद कर दिया है। पर इन सब के बाद सुनील ग्रोवर ने दो दिनों का शो मिस कर दिया है और सुनने में यही आ रहा है कि अब उन्होंनेे शो छोड़ दिया है।
