• शाहरूख, सलमान के स्टारडम पर जानें अनुष्का का क्या है कहना?

    बॉलीवुड के सबसे सफल युवा सितारों में अनुष्का शर्मा का नाम भले ही शुमार हो लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरह शाहरूख और सलमान अपने स्टारडम को संभालते हैं वह सोच भी नहीं सकतीं कि ऐसा कभी वह कर सकती हैं.
    शाहरूख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरआत करने वाली अनुष्का ने आमिर के साथ फिल्म ‘पीके’ और सलमान के साथ पिछले साल ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ में अभिनय किया है.
    अनुष्का ने कहा कि उन्हें अभी सुपरस्टारडम हासिल नहीं हुआ है लेकिन उनके पास जो कुछ भी है उससे उन्हें डर लगता है.
    उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई बार इसके बारे में (स्टारडम) सोचती हूं और डर जाती हूं. मैंने अभी सलमान, शाहरूख और आमिर की तरह सुपरस्टारडम का अनुभव नहीं किया है. लेकिन यह (मेरा स्टारडम) भी अपनी सोच गड़बड़ कर सकता है, उनके बारे में तो भूल ही जाइये कि उन्हें किसका सामना करना पड़ता होगा.’’
    अनुष्का ने बताया, ‘‘मैं इसे नहीं संभाल सकती. जिस तरह से सलमान, शाहरूख अपने स्टारडम को संभालते हैं वह एक योग्यता है.’’
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts