• Casting Scoop: करण जौहर की फिल्म में शाहरुख़ और रणबीर साथ

    शाहरुख़ खान का वैसे तो अकेला चलो रे का नारा है और अपने दम पर वो फिल्मों की नैया पार करवाने की ताकत रखते हैं लेकिन हाल के वर्षों में हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले जैसी फिल्मों में उन्होंने मल्टी स्टार्स पर भी भरोसा किया है। शाहरुख़ अब रणबीर कपूर के साथ टीम बनाने जा रहे हैं।
    इन दिनों एक ख़बर तेज़ी से आ रही है कि करण जौहर जल्द ही एक बड़ी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। पिछले साल आई उनकी डायरेक्टेड ' ए दिल है मुश्किल ' के बाद वो फिर से रोमांटिक इमोशनल फिल्म बनने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर को साथ कास्ट करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक करण की शाहरुख़ और रणबीर से इस बारे में बात चल रही है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। संभवतः स्क्रिप्ट को फाइनल टच देने के बाद वो इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। शाहरुख़ और रणबीर ' ऐ दिल है मुश्किल ' के एक सीन में साथ नज़र आ चुके हैं।

    वैसे भी शाहरुख़ और रणबीर के पास फिलहाल समय नहीं है। एक तरफ़ रणबीर कपूर को संजय दत्त की बायोपिक और उसके बाद ड्रैगन की शूटिंग करनी है और शाहरुख़ खान भी आनंद एल राय की फिल्म में लंबे समय तक बिज़ी रहेंगे।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts