• जग्गा जासूस में शाहरुख नहीं, बल्कि इस स्टार का होगा गेस्ट अपीयरेंस

    जग्गा जासूस में शाहरुख नहीं, बल्कि इस स्टार का होगा गेस्ट अपीयरेंसजग्गा जासूस में शाहरुख नहीं, बल्कि इस स्टार का होगा गेस्ट अपीयरेंस
    अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज़ होगी।
    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पिछले लंबे समय से अफवाहें आ रही थीं कि शाहरुख खान अनुराग बसु की फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के रूप में नज़र आ सकते हैं। लेकिन खुद रणबीर ने इस खबर पर पूर्णविराम लगा दिया। लेकिन रणबीर ने यह घोषणा जरूर की थी कि फिल्म में कोई और स्टार हैं, जिनका गेस्ट अपीयरेंस नज़र आ सकता है।
    ऐसे में शायद ही किसी ने अनुमान लगाया होगा कि वह कोई और नहीं बल्कि गोविंदा होंगे। वजह यह है कि पहले यह खबर थी कि फिल्म में रणबीर कपूर के पापा का किरदार गोविंदा निभाने वाले हैं। बात भी पक्की हो चुकी थी। लेकिन बाद में किसी कारणों से गोविंदा फिल्म से नहीं जुड़ पाये थे। गोविंदा ने इस बात का अफसोस भी जताया था। चूंकि वह फिल्म को लेकर उत्साहित थे। लेकिन अभी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक ही फ्रेम में गोविंदा रणबीर कपूर और कटरीना साथ ही नज़र आ रहे हैं। गोविंदा ने फिल्म में अजीबोगरीब लुक ले रखा है। गले में उन्होंने माला पहना है तो एक अलग अंदाज़ का दुपट्टा भी लपेटा हुआ है। अब वाकई गोविंदा का यह भाग फिल्म में है या नहीं या फिर यह उस वक्त की तस्वीर है, जब गोविंदा फिल्म से जुड़ने वाले थे। यह तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा।

    लेकिन अगर वाकई गोविंदा इस फिल्म का हिस्सा हैं तो यह रोचक ट्रैक होगा। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि कहीं वाकई फिल्म में रणबीर के पिता ही तो नहीं गोविंदा। अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना अलग ही अंदाज़ में नज़र आयेंगे। कटरीनाने फिल्म में जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts