• जज के सामने निकले राम रहीम के आंसू, ऋषि कपूर ने कहा ये...

    जज के सामने निकले राम रहीम के आंसू, ऋषि कपूर ने कहा ये...मुंबई: हमेशा से ही अपने ह्यूमर से विवादों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए गुरमीत राम रहीम सिंह पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर तंज कसा है. जज द्वारा 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कहा गया कि राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए और वह कोर्ट रूम में रोने लगे थे. इसपर तंच कसते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, "मेरा मानना है कि वह एक बच्चे की तरह रो रहा था और माफी के लिए भीख मांग रहा था. यह उनके आरोपों को और अधिक वास्तविक बनाता है." 


    I believe he was crying like a baby and begging for forgiveness. Makes his murder charge all the more believable. Brave women indeed! https://twitter.com/suhelseth/status/902109212133605380 
    इससे पहले ट्विटर पर ऋषि कपूर ने ढोंगी बाबाओं को आढ़े हाथ लिया था. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "ढोंगी. चोर-लुटेरे और धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति. सरकार को इन ढोंगियों को कड़ी सजा देनी चाहिए. सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद सभी क्रिमिनल हैं."
    Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals!
    Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you
    राम रहीम से पहले ऋषि कपूर ने उनके समर्थकों पर भी हमला किया था. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थकों ने हिंसा फैलाई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कहा, "डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए. गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए. इनके लिए कोई सम्मान नहीं है."




    ऋषि के अलावा फरहान अख्तर और ट्विटल खन्ना भी राम रहीम की सजा पर अपना रिएक्शन दे चुकी है.
    Our fault Babas exist as we turn towards them like silly sunflowers looking for the sun,forgetting that a halo is just a trick of the light!
    बता दें कि सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं से रेप के आरोप में 10-10 साल की सजा सुनाई है. यानी गुरमीत राम रहीम को 2037 तक जेल में ही रहना होगा.
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts