• ट्विटर पर यूजर ने पूछा- कपिल शर्मा की फिल्म के बारे में क्या कहोगे? जानें सुनील ग्रोवर का जवाब

    ट्विटर पर यूजर ने पूछा- कपिल शर्मा की फिल्म के बारे में क्या कहोगे? जानें सुनील ग्रोवर का जवाबमुंबई: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैन्स दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं. सभी चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर पुरानी बातों को भूलाकर 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन लौट आए. हालांकि, सुनील इसके लिए तैयार नहीं! भले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद कपिल और सुनील के रिश्तों में खटास आ गई हो, लेकिन आज भी दोनों एक-दूसरे की भलाई सोचते हैं. बुधवार को ट्विटर पर एक फैन ने सुनील से पूछा कि आप कपिल शर्मा की आगामी फिल्म 'फिरंगी' के बारे में क्या कहोगे? जवाब में सुनील ने लिखा, "ऑल द बेस्ट." 

    ये भी पढ़ें: जब 'टॉयलेट' पेपर में रोल हुए अक्षय और भूमि, सामने आई बाथरूम Photo
    सुनील ग्रोवर के 40वें जन्मदिन के मौके पर कपिल उन्हें बधाई दे चुके हैं. कपिल ने ट्विटर पर लिखा था, "सुनील ग्रोवर पाजी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको दुनिया की सभी खुशियां दे. बहुत-सारा प्यार, हमेशा."  सुनील ने जवाब में थैंकयू लिखा था.
    बताते चलें कि, कपिल शर्मा के शो को छोड़ने के बाद से कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की डिमांड काफी बढ़ गई है. कपिल के शो पर वापसी ना करने के फैसले के बाद पिछले दिनों खबरें आईं थी कि वे जल्द ही अपना नया शो लाएंगे. चर्चा तो यह भी है कि सुनील अक्षय कुमार के नए कॉमेडी शो को होस्ट कर सकते हैं. 

    ये भी पढ़ें: करीना कपूर के बचपन का निभाया था किरदार, अब कर रही हैं फिल्‍मों में एंट्री
     
     
    A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on 
    सुनील ग्रोवर फिलहाल सोलो परफॉर्म, लाइव शोज के साथ टीवी के अलग-अलग कार्यक्रम में स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी फीस काफी बढ़ा ली है. कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस 100 प्रतिशत बढ़ी दी है. पहले कॉमेडियन एक एपिसोड के लिए 7 से 8 लाख रुपये चार्ज किया करते थे. लेकिन अब सिंगल अपीरयेंस के लिए वे 13-14 लाख ले रहे हैं.

    VIDEO: 'ए जेंटलमैन' के स्टार्स से खास मुलाकात.



    #TeamShortDurationMovies
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts