• OMG! सलमान खान की हीरोइन से वरुण धवन बोले, 'चलती है क्‍या 9 से 12...'

    OMG! सलमान खान की हीरोइन से वरुण धवन बोले, 'चलती है क्‍या 9 से 12...'नई दिल्‍ली: वरुण धवन फिल्‍म 'जुड़वां 2' में एक नहीं बल्कि दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं. लेकिन अपनी इन दोनों हीरोइनों को छोड़ वरुण सलमान खान की हीरोइन यानी करिश्‍मा कपूर के साथ 'टन टना टन...' करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल फिल्‍म 'जुड़वां 2' का यह गाना आज रिलीज हो रहा है और इस इसके रिलीज से पहले वरुण धवन और करिश्‍मा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह दोनों 1997 की सुपरहिट फिल्‍म 'टन टना टन टनटन टारा' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना सलमान खान की फिल्‍म 'जुड़वां' का सुपरहिट डांसिंग नंबर है. सलमान के साथ इस फिल्‍म में करिश्‍मा कपूर और रंभा नजर आई थीं.
     
     
    वरुण अपनी इस फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं. यह पहली बार नहीं है जब वरुण अपनी फिल्‍म के किसी रीमेक गाने की असली हीरोइन के साथ नाचते नजर आए हैं. इससे पहले रिलीज हुई फिल्‍म 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' के 'तम तमा लोगे' गाने पर वरुण और आलिया भट्ट माधुरी दीक्षित के साथ नाचते नजर आ चुके हैं.
     
    ट्विटर इंडिया ने अब वरुण धवन की फिल्‍म 'जुड़वां 2' के लिए नया इमोजी लॉन्‍च किया है. इस फिल्‍म में वरुण धवन डबल रोल में नजर आने वाले हैं और इस इमोजी में वरुण के यह दोनों ही रूप नजर आ रहे हैं. वरुण धवन और 'जुड़वां 2' की टीम ने इसी सोमवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया. साल 1997 में सलमान खान स्टारर फिल्म 'जुड़वां' की सीक्वल 'जुड़वां 2' का निर्देशन पहली फिल्‍म के डायरेक्‍टर डेविड धवन ने ही किया है. पिता डेविड धवन और बेटे वरुण धवन की जोड़ी इससे पहले हिट फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में साथ काम कर चुकी है. #TeamShortDurationMovies
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts