मुंबई। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और ऋितिक के रिश्तों के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन पर भी कई खुलासे किए। इसी वजह से वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस पूरे विवाद पर अब आदित्य के बेटे सूरज पंचोली ने चुप्पी तोड़ी है।
सूरज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब कंगना से पापा का अफेयर था, तो उस वक्त मैं 14-15 साल का था। मुझे ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन मेरी मां जरीना वहाब सब कुछ जानती थीं और यह हमारी फैमिली के लिए काफी बुरा वक्त था।
सूरज ने कहा कि जब पापा का कंगना के साथ अफेयर था, तो मुझे अंदाजा था कि घर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि उस वक्त का दौर हमारे परिवार के लिए काफी कठिन था। उन्होंने बताया कि यह सब तब तक चलता रहा था, जब तक कंगना का अफेयर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से शुरू नहीं हो गया।
बता दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋितिक, आदित्य और अध्ययन सुमन पर कई आरोप लगाए थे, जिनके जवाब में आदित्य पंचोली ने कंगना को पागल कहते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी।