• क्‍या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा और जेम्‍स बॉन्‍ड का कनेक्‍श...देखें मजेदार वीडियो

    क्‍या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा और जेम्‍स बॉन्‍ड का कनेक्‍श...देखें मजेदार वीडियोनई दिल्‍ली: प्रियंका चोपड़ा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल का हिस्‍सा बनने के लिए टोरंटो पहुंची हुई हैं. अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ यहां पहुंची इंटरनेशनल स्‍टार प्रियंका के लिए वैसे तो ऐसे इंटरनेशनल इवेंट अब आम हो गए हैं, लेकिन यहां कुछ तो ऐसा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा बस देखती रह गईं. दरअसल यहां प्रियंका को अपना एक कटआउट नजर आया, जिसे देखकर वह काफी एक्‍साइटेड हो गईं. लेकिन उनके लिए स‍िर्फ यही सबसे मजेदार चीज नहीं थी. बल्कि प्रियंका चोपड़ा का यह कटआउट हॉलीवुड स्‍टार 'जेम्‍सबॉन्‍ड' के साथ लगा हुआ था. इन कटआउट्स के साथ प्रियंका ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन प्रियंका के फैनक्‍लब अकाउंट्स पर यहां से पोस्‍ट किए गया उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
     

    इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'अगर आप एक अंतरमाद्वीपीय होटल में आते हैं और कुछ ऐसा देखते हैं.. अरे यह कौन है, यह तो मैं हूं. अरे वो कौन है...'
     
    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यहां अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ अपने प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'पहुना: द लिटिल विजिटर्स' की स्‍क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं. यह फिल्‍म सिक्‍कम के कल्‍चर को दिखाती है और यह प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस की 5वीं फिल्‍म है. इससे पहले प्रियंका का प्रोडक्‍शन हाउस 'बम बम बोल रहा है काशी', 'वेंटीलेटर', 'सरवन' और 'काय रे रास्‍कला' जैसी क्षेत्रीय फिल्‍में बना चुका है.  

    यहां पहुंची प्रियंका ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा, 'जब मुझे (अमेरिका में काम करने का) यह अवसर मिला तो मैंने इसे मेरे जैसे दिखने वाले कलाकारों लिए रास्ता खोलने के अवसर के रूप में देखा.' प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' के दो सीजन में नजर आने के अलावा फिल्‍म 'बेवॉच' में नजर आ चुकी हैं. जल्‍द ही वह दो और हॉलीवुड फिल्‍मों में दिखेंगी. इसके अलावा वह 'क्‍वांटिको' के तीसरे सीजन में भी दिखने वाली है.

    VIDEO: स्वच्छ भारत अभियान : प्रियंका ने एनडीटीवी को मनोनीत किया

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts