• शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे मुछ्छड़ कुकी '!

    बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शनिवार को अपने पति और कारोबारी राज कुंद्रा के 42 वें जन्मदिन के मौके पर दिल को छू लेने वाला संदेश साझा किया. आपको बता दे कि राज कुंद्रा का जन्म 9 सितम्बर, 1975 को हुआ था। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने 9 सितम्बर को ही अपने 42 साल पुरे किये हैं. बता दे कि अभी शिल्पा शेट्टी बीते दिनों दुबई में थीं. शिल्पा ने अपने इस वेकेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें से किसी फोटो में वे हसबैंड और बेटे के साथ मस्ती के मूड में दिख रही हैं तो कहीं गार्डन में पोज देती नजर आ रही हैं.

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह राज को जीवनसाथी के रूप में पाकर बहुत खुश हैं शिल्पा ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर राज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे मुछ्छड़ कुकी '! राज कुंद्रा मैने अपनी जिंदगी में तुम्हें जीवनसाथी के रूप में पाया है 100 जन्मों में, 100 दुनियाओं में और 100 रूपों में मैं तुम्हें ढूंढ़ निकालूंगी.

    ढूंढूंगी और फिर से तुम्हें ही चुनूंगी..बार-बार खुश रहो" शिल्पा ने फरवरी 2009 में राज के साथ डेटिंग शुरू की थी. नवम्बर 2009 में दोनों की शादी हुई और उनका एक बेटा वियान राज कुंद्रा है.

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts