• India में कमाई कर अब पाकिस्तान चली 'बादशाहो', कल होगी रिलीज

    India में कमाई कर अब पाकिस्तान चली 'बादशाहो', कल होगी रिलीज

    नई दिल्‍ली: निर्देशक मिलन लूथरिया की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'बादशाहो' ने भारत में लगभग 60 करोड़ तक की कमाई कर ली है और अब यह फिल्‍म पाकिस्‍तान में रिलीज होने के लिए तैयार है. ईद के मौके पर पाकिस्तानी फिल्मों के साथ टकराव को टालने के लिए बॉलीवुड फिल्म ‘बादशाहो’ की रिलीज टाली गई थी जो अब पाकिस्तान में कल प्रदर्शित होगी. न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म पहले यहां एक सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली थी. फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी फिल्मकारों का वितरकों और प्रदर्शकों पर ईद के दौरान बड़े बजट वाली कोई भारतीय फिल्म प्रदर्शित नहीं करने का दबाव था. इस दौरान बड़े बजट वाली पाकिस्तानी फिल्में प्रदर्शित होती हैं.
     
    baadshaho



    एक सूत्र ने बताया, 'दो बड़ी पाकिस्तानी फिल्मों 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और 'ना मालूम अफराद 2' से टकराव रोकने के लिए 'बादशाहो' को कोई स्क्रीन नहीं दिया गया.' उन्होंने बताया, 'ईद पर पंजाब नहीं जाऊंगी 1,200 पर्दों पर प्रदर्शित हुयी जबकि 'ना मालूम...' 1,500 पर्दों पर प्रदर्शित हुयी.' ‘बादशाहो’ भारत में पिछले शुक्रवार को प्रदर्शित हुयी थी.
     
    baadshaho



    बता दें कि ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श के अनुसार गुरुवार तक इस फिल्‍म का भारत में कुल कलेक्‍शन 60.54 करोड़ हो गया है. बता दें कि भारत में 'बादशाहो' को निर्देशक आर. एस प्रसन्ना की फिल्‍म 'शुभ मंगल सावधान' से टकराना पड़ा था.
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts