• श्रेयस तलपड़े KRK पर हुए गुस्सा कहा, 'औकात में रह...

    हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले केआरके जिन्हे आप बहुत अच्छे से जानते होंगे ये एक एक्टर के साथ साथ बिज़नेसमैन भी हैं. हमेशा ही ये किसी न किसी विवाद से जुड़े रहते हैं. इन्हें कई बार किसी ना किसी सेलिब्रिटी के लिए गलत बोलते और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते देखा गया है. कुछ समय पहले इन्होंने परिणीति और सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर भी कमेंट किया था.

    फिर वह स्वरा भास्कर पर अपने सुरो के एटम बम फोड़ते हुए नजर आए थे. अबकी बार फिर से वह हमे किसी पर गलत हाथ डालते हुए नजर आए है जी हाँ हम बात कर रहे है अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पोस्टर बॉयज' के अभिनेता श्रेयस तलपड़े के बारे में जिनकी फिल्म पर केआरके ने कमेंट किया है. आपको बता दे कि, बॉलीवुड फिल्मों पर बेबाक रिव्यू देने के लिए मशहूर कमाल खान ने पोस्टर बॉयज के रिव्यू में जो लिखा है, वो श्रेयस तलपड़े को नागवार गुजरा.

    दरअसल, केआरके ने पोस्टर बॉयज को वाहियात फिल्म बताते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. केआरके के इस स्टेटस पर श्रेयस तलपड़े का पारा गरम हो गया. उन्होंने केआरके का स्टेटस रीट्वीट करते हुए उन्हीं की भाषा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया. फिल्म के अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने लिखा कि वह केआरके औकात में रहें. 

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts