• कनॉट प्लेस दिल्ली का 84 साल पुराना रीगल सिनेमा हो रहा है बंद, जानिए वजह



    नई दिल्ली। कनॉट प्लेस दिल्ली के सबसे पॉपुलर पहचान में से एक रीगल सिनेमा भी है। आपको जानकार हैरत हो सकती है कि 84 साल पुराना यह थियेटर अब बन्द हो रहा है। आज ही अनुष्का शर्मा की 'फिल्लौरी' यहां प्रदर्शित की जा रही है। माना जा रहा है कि यह इस थियेटर में आखिरी फिल्म होगी!

    रीगल सिनेमा शुरू से ही नई दिल्ली का 'प्रीमियर' थियेटर माना जाता रहा है। ख़बर है कि 1932 में खोला गया यह थियेटर 31 मार्च के बाद बन्द कर दिया जाएगा। थियेटर बन्द करने की वजहों की बात करें तो प्रबंधन के मुताबिक पिछले कुछ समय से रीगल सिनेमा लगातार घाटे में चल रहा था और इसी वजह से मैनेजमेंट ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। सिनेमाहॉल के बाहर नोटिस भी लगवा दिया गया है जिसपर लिखा है कि 31.3.2017 से थिएटर को बंद किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स के दौर में दिल्ली ही नहीं देश के कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल बंद हो चुके हैं। इस लिस्ट में कनॉट प्लेस के 'रीगल' सिनेमा का नाम जुड़ना जैसे एक युग का अंत है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts