• लहंगे में नाचती लड़की से ज़्यादा मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता- स्वरा




    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'अनारकली ऑफ़ आरा' के साथ आज यानि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर उतरीं स्वरा भास्कर ने कहा है कि लहंगे में नाचती लड़की से ज्यादा व्यावसायिक और मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता।

    मुंबई में गुरूवार को अनारकली ऑफ़ आरा की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर स्वरा भास्कर ने कहा " उम्मीद है फिल्म दोनों दर्शकों को अच्छी लगेगी। वैसे मेरा मानना है कि फिल्म की कहानी अच्छी हो तो सभी को पसंद आती है। लहंगे में नाचती लड़की, इससे ज्यादा व्यावसायिक और मनोरंजक कुछ नहीं हो सकता। हमारी फिल्म में वो भी है। एक अच्छी कहानी भी है। एक गुमनाम दुनिया से लोगों को मिलवाएगी ये फिल्म। मुझे लगता है यह कंप्लीट फिल्म है।" इसके अलावा स्वरा की एक वर्ष के भीतर रिलीज़ हुई यह दूसरी फिल्म है। इस बारे में स्वरा ने बताया कि किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती कि एक वर्ष के भीतर दो अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्में रिलीज हुई है। मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं और अपने आपको भाग्यवान मानती हूं।स्वरा भास्कर के अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर कई सितारे आये थे। अविनाश दास डायरेक्टेड ये फिल्म आज यानि 24 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी के साथ रिलीज़ हुई है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts