• सनी लियॉन: अपने हेटर्स को कर देती हूँ ब्लॉक!



    किसी भी कॉंट्रोवर्सी का रीज़न बनना सनी लियोन के लिए कोई नयी बात नहीं है।  अभी जल्द ही इसी महीने में महिला दिवस के दिन राम गोपाल वर्मा ने उनपर एक विवादित ट्वीट किया। 
    "मैं दुआ करूँगा की औरतें इस दुनिया के मर्दों को वैसे ही ख़ुशी दे जैसे सनी लियोन देती है।"
    "I wish all the women in the world give men as much happiness as Sunny Leone gives."
    अपने इस ट्वीट से राम गोपाल वर्मा ने खुद को मुसीबत में डाल लिया है ट्वीटर पर उनके खिलाफ कम्पलैन्स आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सनी से पूछा गया कि इस तरह की टिप्पड़ियों से क्या उन्हें फर्क पड़ता है? उन्होंने बताया "नहीं क्योंकि मेरे पास ब्लॉक बटन है, मैं किसी बात पे ज्यादा जोर नहीं देती। मुझे पता है कि मेरे फॉलोवर्स सालों से मेरे साथ है, मैं उन्हें इसके लिए बोहोत प्यार करती हूं, और नफ़रत करने वाले को ब्लॉक करती  हूं।
    35 साल की अभिनेत्री पिछले पांच सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं इन्होंने कैमियो को छोड़ के नौ फिल्मे की है। इनका यह बॉलीवुड का सफर  'जिस्म 2' से शुरू हुआ था। हमने उनसे पूछा की क्या उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट चुनने में दीक्कत होती है? उन्होंने कहा मैं और मेरी टीम हर फिल्म सोच समझकर के ही फैसला करते हैं। कभी-कभी वो अच्छी होती है और कभी नही। और उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्म्स पाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। सबका अपना-अपना सफर (फ़िल्मी करियर का) होता है पर मेरा कुछ अलग ही रहा है। उनको बिंदास मूवीज जैसे 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' जैसे फिल्मों में देखा गया। उन्हें काफी गर्व है की उन्हें डेनियल वेबर जैसे पति मिले जो उन्हें उनके मेनहत और काम को अप्रिसीएट करते है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमें बोहोत स्ट्रगल करना पड़ता है आगे बढ़ने के लिए पर मुझे अपने पति और पूरे टीम के ऊपर गर्व है।
    क्या आपको असफलताओं से डर लगता है? उन्होंने कहा कि, मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकती की कोई फिल्म अच्छी है या नहीं... मैं बस इतना कर सकती हूँ की अपनी पूरी कोशिश करू। मुझे अपने आने वाली हर फिल्म में और अच्छा बनना है।
    आखिरी बार सनी लियॉन को टीवी पे एक आइटम सॉन्ग लैला मैं लैला में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ देखा गया था।
    उनसे पूछा गया की क्या वह सलमान खान और शाहरुख़ खान जैसे एक्टर्स के साथ काम करने के लिए उत्सूक है? उन्होंने कहा हाँ जैसाकि ज्यादातर एक्टर्स सोचते है कि वो अच्छे एक्टर्स के साथ काम करे वेसे ही मै भी चाहती हूं।
    सनी अपनी अगली फिल्म 'तेरा इंतज़ार' में जल्द ही अरबाज़ खान के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा "ये एक ऐसी कहानी है जिसे हम दोनों ने पसंद किया इसमे रोमांटिक थ्रिलर है! मैं दुआ करुँगी लोगों को भी ये पसंद आये।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts