• महिला प्रधान फिल्मों से वापसी करना चाहती हैं माधुरी

    बॉलिवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम 2017 के आयोजन में पहुंची। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बातों के दौरान माधुरी ने यह भी बताया कि वह महिला प्रधान किसी कहानी के साथ परदे पर वापसी करेंगी। फिलहाल वह इन दिनों ऐसी ही स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिसमें महिला के किरदार को केंद में रखकर लिखा गया हो। माधुरी फिक्की फ्रेम 2017 के कार्यक्रम में अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम कई बातें शेयर की। माधुरी कहती हैं कि पिछले कई सालों में फिल्म इंस्डट्री में बहुत अनुशासन आया है। इसी अनुशासन की वजह से फिल्में समय पर बनने लगी हैं और हर कोई अब वक्त का पाबंद हो गया है। वह आगे कहती हैं, 'इन दिनों फिल्म बनाने का कॉन्सेप्ट भी बहुत अलग हो गया है और हर तरह की फिल्में बहुत अच्छा बिजनस करती हैं। अब ऐसे फिल्म मेकर आ गए हैं जो सिर्फ गाने और डांस पर नहीं बल्कि फिल्म की कहानी पर भी ध्यान देते हैं। आज कई अभिनेत्रियां खुद फिल्में प्रड्यूज कर रही हैं जो सचमुच बहुत अच्छा है।'

    माधुरी कहती हैं, 'इन दिनों इस तरह काम हो रहा है जिससे ऐक्टर स्टोरी से बंध जाते हैं और उन्हें अपने रोल के बारें में अच्छी तरह पता होता है। कलाकार अपनी परफॉर्मेन्स पर फोकस करते हैं। फिल्म इंस्डट्री एक सही डायरेक्शन की तरह बढ़ रही है।' माधुरी कहती हैं, 'ज्यादा से ज्यादा लेखकों को महिला प्रधान फिल्में लिखनी चाहिए, मैं जानती हूं यह बदलाव एक रात में नहीं आएगा। मैं ऐसे रोल देख रही हूं जो ऐक्ट्रेस को ही दिमाग में रख कर लिखे जाएं।'
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts