• आमिर खान से डरे संजय दत्त, अब आगे बढ़ाएंगे 'भूमि' की रिलीज डेट


    बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' की शूटिंग इन दिनों चंबल में चल रही है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है ऐसे में फिल्म के मेकर्स 'भूमि' की रिलीज डेट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वैसे तो संजय दत्त की 'भूमि' की रिलीज डेट इसी साल 4 अगस्त को तय की गई थी लेकिन अब खबर है कि फिल्म के निर्माता भूषण कुमार 'भूमि' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने वाले हैं।

    'भूमि' की रिलीज आगे बढ़ाने की वजह है मिस्टर पर्फेक्सनिस्ट आमिर खान की रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'सीक्रिट सुपरस्टार', जिसकी रिलीज डेट भी 4 अगस्त को घोषित की गई है। अब संजय और फिल्म के प्रड्यूसर आमिर के साथ अपनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस में टकराना नहीं चाहते इसलिए रिलीज के लिए आगे की कोई दूसरी तारीख देख रहे हैं।

    खुद संजय ने फिल्म के प्रड्यूसर को फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाने लिए कहा है। संजय और आमिर अच्छे दोस्त हैं और वह नहीं चाहते कि बॉक्स ऑफिस पर उनका टकराव हो। आमिर की फिल्म 'सीक्रिट सुपरस्टार' कम बजट की कंटेंट आधारित फिल्म है जबकि 'भूमि' बदले और पिता-पुत्री के रिश्ते पर बेस्ड फिल्म है जिसे भूषण कुमार प्रड्यूस कर रहे हैं। 'सीक्रिट सुपरस्टार' के प्रड्यूसर आमिर खान हैं।'

    संजय दत्त ने एक बयान जारी कर कहा है, 'एक फिल्म बनाने में कितनी मेहनत और प्रयास लगता है इसका मुझे अंदाजा है। मेरा मानना है कि इतना काम करने के बाद बॉक्स ऑफिस टकराव में इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता। आमिर अच्छे दोस्त हैं और मैं अपनी कमबैक फिल्म को उनके खिलाफ नहीं रखना चाहता। इंडस्ट्री में हमें एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।'निर्देशक उमंग कुमार की 'भूमि' में संजय दत्त की बेटी की भूमिका में अदिति राव हैदरी हैं। फिल्म में अभिनेता शेखर सुमन भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts