• प्रड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा की अगली फिल्म होगी 'सत्संग'


    फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि उनके निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'सत्संग' होगी। प्रकाश झा ने कहा कि यह फिल्म धार्मिक चीजों पर आधारित होगी। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में निर्देशक ने यह खुलासा किया।

    प्रकाश से जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मेरी अगली फिल्म 'सत्संग' होगी, जो धार्मिक विषय पर आधारित है।' निर्देशक से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस वक्त वह केवल इतनी ही जानकारी दे सकते हैं।

    गौरतलब है कि प्रकाश झा 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के लिए सेंसर बोर्ड से सर्टिफ़िकेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने उन्हें इस फिल्म को प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया है।

    प्रकाश ने कहा, 'विभिन्न फिल्मोत्सवों में पुरस्कार जीत चुकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफ़िकेट देने से इनकार कर दिया है। फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने इस बारे में बोर्ड से बात की थी, लेकिन वह अपने फैसले पर डटे हुए हैं।' प्रकाश सेंसर बोर्ड से सर्टिफ़िकेट का इंतजार कर रही 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' फिल्म के निर्माता हैं
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts