• B'day पर कंगना ने खुद को गिफ्ट किया आलीशान बंगला


    बॉलिवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने गुरुवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने खुद को ही तोहफा दे डाला। जी हां, कंगना ने अपने बर्थडे पर खुद को एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया है, जोकि मुंबई के खार इलाके में है। इतना ही नहीं, इस मौके को खास बनाने के लिए कंगना अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी भी गई थीं।

    हिमाचल की रहने वाली कंगना अपने घर को काफी मिस करती हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपना यह नया आशियाना समुद्र के किनारे बसाया है। घर का इंटीरियर एकदम पहाड़ों जैसा दिखे इसके लिए कंगना घर में फ्लोरिंग और छत पर खास ध्यान दे रही हैं। रिपोट्स की मानें तो पिछले घर की तरह इस घर की भी इंटीरियर डिजाइनिंग शबनम गुप्ता ने ही की है।

    कंगना हमेशा से घर में ही अपना ऑफिस चाहती थीं, जहां वह अपने प्रॉजेक्ट्स पर काम कर सकें। इस बात का खास ख्याल रखते हुए इस तीन मंजिले बंगले में उनका एक पर्सनल ऑफिस भी तैयार किया गया है। खबर है कि कंगना जल्द ही अपना प्रॉडक्शन बैनर भी लॉन्च करने वाली हैं। वैसे बता दें कि हाल ही में 'रंगून' में नजर आईं कंगना अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर डायरेक्शन में हाथ आजमा सकती हैं।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts