• योगी आदित्यनाथ पर विवादित ट्वीट के बाद फराह के पति शिरीष के खिलाफ FIR दर्ज

    फिल्ममेकर और कोरियॉग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। शिरीष ने योगी की तुलना गुंडे और रेपिस्ट से की थी।

    शिरीष ने आदित्यनाथ की तुलना गुंडे से करते हुए ट्वीट किया था कि 'एक गुंडे से दंगे रोकने की उम्मीद करना वैसा ही है जैसे एक रेपिस्ट से रेप रोकने की उम्मीद करना है, वह भी तब जब उसे ऐसा करने की आजादी दे दी जाए।'

    UP: FIR registered in Hazratganj against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder for his tweet against UP CM Yogi Adityanath.
    UP: FIR registered in Hazratganj against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder for his tweet against UP CM Yogi Adityanath.
    दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसी तर्क का पर दाऊद को सीबीआई डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर बनाया जा सकता है।' हालांकि जब उनके इस ट्वीट पर बवाल मचने लगा तो उन्होंने इसे तुरंत डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कई लोगों ने स्क्रीन शॉट सेव कर लिया था।

    खैर, ऐसा पहली बार नहीं है जब शिरीष किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले वह शाहरुख की फिल्म रावन को लेकर भी ट्वीट कर चुके हैं, जिसके बाद शाहरुख उनसे नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं, एक पार्टी में शाहरुख ने शिरीष को थप्पड़ तक जड़ दिया था।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts