• करीना कपूर को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या बोले शाहिद कपूर?

    शाहिद कपूर की शादी हो चुकी है और वह एक बच्ची के पिता भी बन चुके हैं, लेकिन करीना कपूर के साथ पूर्व संबंधों को लेकर अभी भी कौतूहल बरकरार है। 

    शाहिद हालांकि नहीं मानते कि इसमें कुछ नया जोड़ा जाना है, क्योंकि उनका अतीत विश्व का एक रहस्य है। यहां एक कार्यक्रम में शाहिद से अतीत के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'मेरा गुप्त अतीत रहा है, आप मेरे अतीत के राज के बारे में कैसे जानते हैं? क्या आप मेरी जासूसी करते थे? मैं किसी रहस्य को स्वीकार नहीं कर सकता।' 

    प्रशंसकों में से किसी ने जब कहा करीना, तो शाहिद ने तुरंत कहा, 'यह दुनिया का रहस्य है। आपके पास कोई और सवाल है या बस नाम लेना है?' जब कोई सवाल नहीं पूछा गया तो उन्होंने मजाक किया, 'वह सवाल नहीं पूछना चाहतीं। वह नाम लेकर ही खुश हैं।' 

    करीना और शाहिद 2004 से 2007 तक डेट करते रहे हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी की है और पिछले साल वह एक बच्ची मीशा के पापा बने। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, 'मीशा हमारा एक साथ का पहला प्रॉजेक्ट है। इसके जरिए हम करीब आए और साथ आने और वक्त गुजारने का अर्थ पता चला।'
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts