• सुनील ही नहीं शो का ये बड़ा कलाकार भी है कपिल से नाराज़


    सुनील ग्रोवर और कपिल के लड़ाई की उलझी गुत्थी में एक और पहलू सामने आ रहा है। खबर मिल रही है कि सुनील ही नहीं कपिल के दोस्त और शो में चायवाले-नौकर की भूमिका निभा रहे चंदन प्रभाकर भी इस लड़ाई से दुखी हैं।

    अभी सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े की आग बुझी ही नहीं थी कि अब ख़बर आ रही  है कि चंदन प्रभाकर ने भी इस बार कपिल के शो के एपिसोड की शूटिंग करने से मना कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस लड़ाई पर अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन अपकमिंग एपिसोड के लिए उन्होंने शूटिंग नहीं की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रोडक्शन टीम को कह दिया है कि अभी वो कहीं और व्यस्त हैं। अब ये कयास लगाये जा रहे हैं कि चंदन भी शायद अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। करीबी सूत्रों का कहना है कि कई बार चंदन को भी कपिल ने तंज मारा है और कई बार उनके साथ भी कपिल बुरा व्यवहार करते हैं लेकिन दोस्ती के नाते चंदन ने अब तक आवाज़ नहीं उठाई थी। लेकिन इस बार वो कुछ अलग ही मूड में हैं। हालांकि वो आगे चल कर शो का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं ये तो खुद चंदन ही बता सकते हैं।
    बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद सुनील ने ट्विटर पर कपिल को बड़े ही प्यार से खरी खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि भगवान बनने की कोशिश ना करें। सुनील ने शो शूट नहीं किया है और अब दोनों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश तेज़ हो गई है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts