• राजू श्रीवास्तव ने जताया दुख, कपिल- सुनील विवाद ख़त्म होने की जताई उम्मीद



    राजू श्रीवास्तव ने कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनने की पुष्टि करने के साथ कहा है कि वो किसी को रिप्लेस करने नहीं गए थे और चाहते हैं कि कपिल और सुनील फिर एक हो जाएं।

    राजू  ने जागरण डॉट कॉम से कहा है कि यह सच है कि उन्होंने  मंगलवार की रात को कपिल के शो की शूटिंग की है,  लेकिन वो वहां शो में किसी कैरेक्टर को निभाने या सुनील ग्रोवर को रिप्लेस करने नहीं गये थे , बल्कि शो में कपिल के बाकी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में ही गये थे। जैसे बाकी सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बनते हैं, वो भी शो का गेस्ट के रूप में हिस्सा बने थे ।  राजू ने यह तो स्पष्ट नहीं किया है कि वे आगे कपिल के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि वो किसी को रिप्लेस करने वालों में से नहीं हैं। वो  कभी नहीं चाहेंगे कि दर्शक उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में देखें और ऐसी खबर सुन कर मैं भी दुखी हो रहा हूं कि मैं सुनील को रिप्लेस करने आया हूं ।

    राजू ने कहा है कि वे खुद कपिल और सुनील की जोड़ी के प्रशंसक हैं और दोनों ही राजू की बहुत इज्जत करते हैं, तो उनकी पूरी कोशिश होगी कि वो खुद एक बार दोनों को बिठा कर उनकी सुलह कराने की कोशिश करें।  राजू ने बताया कि सुनील अभी शहर में नहीं हैं। उनके वापस आने पर वे दोनों की बिठा कर बात करेंगे और वे उम्मीद करते हैं कि सुलह हो जायेगी।  राजू ने कपिल और सुनील दोनों को सलाह दी है कि दोनों को ही शराब छोड़ देनी चाहिए, अगर उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है, तो।  राजू का कहना है कि कपिल और सुनील ने कॉमेडी के स्तर को काफी ऊपर पहुंचाया है और उनकी  वजह से  शो हिट हुआ है, तो लोग कॉमेडी को अब इज्जत देने लगे हैं। पहली बार इस देश में ऐसा हुआ है कि कॉमेडियन भी सेलिब्रिटीज और हीरो हीरोइन की तरह स्टार बने है, वरना कई सालों तक कॉमेडीयन को इज्जत कहां मिली है। कपिल और सुनील की यह जिम्मेदारी है कि वे इस बात का ख्याल रखें कि जब एक  कॉमेडी शो ग्रो करता है तो बाकी कॉमेडी कलाकारों को भी इसका फायदा होता है।  इस बार लोग दुखी हैं और कह रहे हैं कि अच्छे कलाकारों को ऐसा नहीं करना चाहिए। राजू ने कहा है कि मैं चाहूंगा दोनों का इगो खत्म हो, क्योंकि उनसे बाकी कॉमेडियन की भी आस जुड़ी है। लेकिन राजू ने यह भी साफ किया है कि" मैं किसी खेमे में नहीं हूं. मैं काम करने आया हूं. आर्टिस्ट हूं. आर्टिस्ट के रूप में जो काम देगा. मैं करूंगा  ।  राजू ने यह भी कहा है कि कपिल को पूरी उम्मीद है कि सुनील के साथ बातचीत के बाद सबकुछ सुलझ जायेगा।

    राजू ने अंत में यह भी बताया कि बीते रात शूटिंग के दौरान चंदन, सुनील, सुगंधा और अली असगर शूटिंग में नहीं थे। नवजोत सिंह सिद्धू और किकू शारदा शूटिंग का हिस्सा थे।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts