• कपिल-सुनील की लड़ाई में नया मोड़, वैसे नहीं तो ऐसे सुलझ सकती है 'गुत्थी'

    मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई में एक नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा को छोड़ने के संबंध में अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है। इसका खुलासा वो कुछ दिन बाद करेंगे। हालांकि सुनील ने शो के ताज़ा एपिसोड्स शूट नहीं किए हैं।

    सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे द कपिल शर्मा की स्टार कास्ट को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। पिछले हफ़्ते ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक़्त फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच हुई लड़ाई ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। जब कुछ गॉसिप साइट्स ने झगड़े की ख़बर प्रकाशित की थी, तो ऐसा लगा था कि छोटी-मोटी लड़ाई होगी और दोनों के बीच पैचअप हो जाएगा, जैसा कि पहले भी हो चुका है, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर लगती है।
    सुनील और कपिल की लड़ाई में उनके शो के कलाकार दो हिस्सों में बंट गए हैं। जहां कीकू शारदा कपिल के साथ हैं, वहीं अली असगर और चंदन प्रभाकर सुनील ग्रोवर के साथ आ गए हैं। सुनने में आया है कि द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट एपिसोड नाम शबाना की टीम के साथ शूट किया गया है, जिसमें कपिल काफी इमोशनल हो गए थे क्योंकि सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ने शूटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इस स्थिति की गंभीरता कपिल भी समझते हैं, शायद इसीलिए अपनी टीम को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।कपिल की गुस्ताख़ियों की ख़बरें तो पहले भी आती रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि कपिल ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने किसी साथी कलाकार को माफ़ीनामा भेजा हो। ये भी पहली बार हुआ है कि कपिल के साथी कलाकार ने उनके माफ़ीनामे को स्वीकार नहीं किया हो, उल्टा उनको तमीज़ और तहज़ीब के दायरे में रहने की नसीहत दे दी। साथ ही कह दिया, कि ख़ुद को ख़ुदा ना समझें कपिल। 
    ताज़ा ख़बरों के मुताबिक़, सुनील ग्रोवर ने अभी शो नहीं छोड़ा है, बस ब्रेक लिया है। कुछ वेबसाइट्स पर आई ख़बरों में उनके हवाले से कहा गया है कि सुनील इस मामले में कोई फ़ैसला लेने के लिए तीन-चार दिन का वक़्त चाहते हैं। ख़बरें ये भी आई हैं कि सुनील और बाक़ी कलाकारों को वापस लाने के लिए चैनल उनकी फ़ीस तक बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन सुनील कुछ ज़्यादा ही हाइक मांग रहे हैं। हो सकता है, कि फ़ीस का सेटलमेंट होने के बाद सुनील की शो में वापसी हो जाए। एक ख़बर ये भी आ रही है कि सुनील 23 अप्रैल तक तो शो वैसे भी नहीं छोड़ सकते, क्योंकि चैनल के साथ कांट्रेक्ट है।इस बीच राजू श्रीवास्तव, अहसान कुरैशी और सुनील पाल को एप्रोच किए जानने की ख़बर है, जो इन तीनों कॉमेडियंस को रिप्लेस करेंगे। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू शो में मौजूद रहेंगे। अपनी कैबिनेट मंत्री की ज़िम्मेदारियों के साथ वो ताली ठोकने के लिए तैयार हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मामले में कहा है कि अगर संविधान और क़ानून सिद्धू को शो में बने रहने की इजाज़त देता है, तो उन्हें कोई एतराज़ नहीं है। 

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts