• दुखद: बॉलीवुड सुपरस्टार विनोद खन्ना का निधन, बाहुबली2 का प्रीमियर टला

    पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना का जन्म 06 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना पिछले काफी दिनों से डिहाइड्रेशन की परेशानी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे। बीमार होने के बाद विनोद की सेहत पर काफी असर पड़ा था, उनकी नई तस्वीर सामने आई है जो कि चौंकाने वाली थी। फोटो में वो बीमार नजर आ रहे थे, उनकी ये तस्वीर वायरल भी हुई थी। विनोद खन्ना के निधन की खबर के बाद बाहुबली-2 के प्रीमियर को टाल दिया गया है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जबकि आज इसका प्रीमियर होना था।
    इसस पहले विनोद खन्ना के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। विनोद को डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर उन्हें जल्द ही छुट्टी देने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।'

    बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1968 में 'मन का मीत' से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार शाहरुख खान, वरुण धवन स्टारर दिलवाले में देखा गया था।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts