• अमिताभ बच्चन का यह कूल तेल फैला रहा है महामारी


    amitabh-bachchan

    बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ठंडे तेल वाला विज्ञापन तो आपको याद ही होगा। अब यही ठंडा तेल लोगों के लिए घातक बन गया है। लोग इस तेल के इस्तेमाल से बीमार हो रहे हैं। बीएचयू के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंस(आईएमएस) की ओर से केंद्र सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में सिरदर्द, थकान व अनिद्रा भगाने के नाम पर बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे ठंडे तेल को बेहद घातक बताया गया है।

    आईएमएस के न्यूरॉलजी विभाग के प्रफेसर विजय नाथ मिश्र व उनकी टीम कपूर मिश्रित 'ठंडे' तेल का प्रयोग करने वालों 500 पेशेंट के केस की स्टडी की गई। करीब दो साल तक चले ऑब्जर्वेशन की रिपोर्ट अब सामने आई है। इस रिपोर्ट में कूल-कूल का अहसास कराने वाले तेल के जरिए फैल रही बीमारियों को 'महामारी' बताया गया है। प्रफेसर विजय नाथ मिश्र ने इस तेल का विज्ञापन करने वाले अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर निवेदन किया है कि वह इस तेल का प्रचार न करें।

    प्रफेसर विजय नाथ मिश्र ने अमिताभ बच्चन को संबोधित करते हुए लिखा, 'मैं स्वयं आपका फैन हूं और विनती करता हूं कि इन ठंडे तेल वालों का विज्ञापन मत कीजिए। लोग आपको भगवान मानते हैं, आप जो कहेंगे वह लोग मानेंगे। अनुरोध है कि कृपया अनैतिक ठंडे तेल (जिसने कपूर की मात्रा, हानिकारक मात्रा से ज़्यादा हो) उसका प्रचार ना करें।' प्रफेसर मिश्र के इस ट्वीट के बाद तमाम और लोगों ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी से इस विज्ञापन को न करने का अनुरोध किया है।



    @SrBachchan जी से अनुरोध है कि कृपया अनैतिक ठंडे तेल (जिसने कपूर की मात्रा, हानिकारक मात्रा से ज़्यादा हो) उसका प्रचार ना करें।@vikash_vns
    इस स्टडी से यह बात साफ हो गई है कि ठंडे तेल के लगातार प्रयोग से ब्रेन की नसें कमजोर या फिर शिथिल हो जा रही हैं। ब्रेन पर सीधे असर पड़ने से हाइपर टेंशन, आंखों की रोशनी कम होना और आगे चलकर स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। यह स्थिति मौत का कारण बन सकती है। सलाह के बाद जिन मरीजों ने ठंडा तेल लगाना बंद कर दिया उन्हें दवा बगैर ही धीरे-धीरे आराम होने लगा है।रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में सौ से ज्यादा तेल 'कूल-कूल' के नाम पर बिक रहे हैं। कंपनियां अपना उत्पादन ज्यादा से ज्यादा बेचने के चक्कर में कपूर का इस्तेमाल बेहद ज्यादा मात्रा में कर रही हैं। अमेरिका जैसे देश में कपूर के इस्तेमाल की मात्रा निर्धारित है, लेकिन भारत में अभी ऐसा नियम नहीं बना है। अमेरिका में किसी भी उत्पाद में 11 फीसदी से ज्यादा कूपर के प्रयोग पर बैन है पर भारत में कई सौ गुना कपूर तेल में मिलाया जा रहा है। ठंडे तेल का इस्तेमाल करने से सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कम दृष्टि, ब्रेन अटैक, कार्पल टर्नर सिंड्रोम, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, अन्य विकारों की संभावना रहती है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts