• भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'


    'हाफ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा और अर्जुन

    श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर रोमांटिक फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी निर्देशित फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल किए हैं।

    फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि फिल्म को 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि एक नए बयान में कहा गया है कि फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

    एनएच स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक श्रेयांस हीरावत ने बताया, 'हम 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपनी सहभागिता पर बेहद खुश हैं। हम इसे 2500 स्क्रीन्स पर पेश करने जा रहे हैं।'

    अर्जुन फिल्म में माधव झा और श्रद्धा इसमें रिया सोमानी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दिल्ली, पटना और न्यू यॉर्क की तीन अलग-अलग बैकग्राउंड पर फिल्माई गई है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts