मुंबई के एक ऑटो रिक्शा चालक के बेटे को पॉप गायक जस्टिन बीबर के भारत में होने वाले कॉन्सर्ट का टिकट मुफ्त में मिला है, जो 75,000 रुपए का है। ऑटो रिक्शा चालक का बेटा बीबर का फैन है और उसने उनके वर्ल्ड टूर के ऑफिशल पेज पर बीबर के म्यूज़िक का फैन होने से संबंधित पोस्ट किए थे।
टूर के आयोजक व्हाइट फॉक्स इंडिया ने बीबर के इस फैन की इच्छा को पूरा करते हुए उसे कॉन्सर्ट का गोल्डन टिकट मुफ्त में दे दिया। टूर के आयोजन से जुड़े अर्जुन जैन ने कहा, 'हां, यह सही है। हमने जस्टिन बीबर के एक बड़े फैन को गोल्डन टिकट दिया है, जो यह टिकट खरीदने में असमर्थ है।'
जैन ने कहा, 'बीबर दूसरों के उपकार में विश्वास रखते हैं। हम कॉन्सर्ट की कमाई का कुछ हिस्सा किसी अच्छे काम में लगाने के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ शामिल होने पर भी विचार कर रहे हैं।' बीबर 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे