• अब शाहरुख़ खान जैसा स्टाडम मिलने लगा है बेटी सुहाना को, देखिए तस्वीरें

    अब शाहरुख़ खान जैसा स्टाडम मिलने लगा है बेटी सुहाना को, देखिए तस्वीरेंअब शाहरुख़ खान जैसा स्टाडम मिलने लगा है बेटी सुहाना को, देखिए तस्वीरें
    देखिए शाहरुख़ खान और उनकी बेटी बेटी सुहाना की खूबसूरत तस्वीरें।
    मुंबई। फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी बेटी सुहाना के साथ दिखाई दिए। शाहरुख के स्टारडम के बारे हम सबको पता है लेकिन जब उनकी बेटी सुहाना का अंदाज लोगों ने देखा तो सबकी निगाहें उन पर ही जाकर थम गईं। हम बात कर रहे हैं रविवार को शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान द्वारा इंटीरियर डिजाइन किए गए रेस्टोरेंट के लॉन्चिंग इवेंट की। 
    बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स छाए हुए हैं। कुछ स्टार्स के बच्चों की क्यूटनेस को लेकर बातें हो रही हैं तो कभी स्टार्स के बच्चों के बॉलीवुड में डेब्यू करने के लेकर खबरें आ रही हैं। लेकिन रविवार को तो कुछ अलग हुआ। शाहरुख़ की पत्नी द्वारा एक रेस्टोरेंट का इंटिरियर डिजाइन किया गया जिसका लॉन्चिंग इवेंट हुआ। इस इवेंट पर शाहरुख़ के साथ पहुंची सुहाना का ब्यूटीफुल लुक देखकर सबकी निगाहें उन पर ही टिक गईं। आइए आपको दिखाते हैं शाहरुख़ और सुहाना की ये खूबसूरत तस्वीरें।

    शाहरुख़ खान के साथ कार में सुहाना भी आईं थीं। सुहाना जैसे ही कार से उतरीं तो सबकी निगाहें उन पर ही थीं।
    शाहरुख़ खान ने ब्लैक सूट पैंट पहना था। वहीं बेटी सुहाना ने अॉरेज़ कलर की वन पीस ड्रेस कैरी की थी।
    रविवार को वैसे भी फादर्स डे था। शाहरुख़ खान अपने बच्चों के साथ जब मौका मिलता है क्वालिटी टाइम स्पेंट जरूर करते हैं। 
    इस अवसर पर शाहरुख़ की खास दोस्त फराह खान भी मौजूद थीं।
    इवेंट पर अनिल कपूर भी पहुंचे थे। 
    बॉलीवुड इंडस्ट्री से पहुंचे मेहमानों का शाहरुख़ ने खुद वेलकम किया।
    इवेंट पर एक्टर अर्जुन कपूर भी पहुंचे। आपको बता दें कि अर्जुन की हाल ही में फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड आई थी। 
    शाहरुख़ और फराह के बीच कितनी गहरी दोस्ती है इसके बारे में सभी को पता है। इवेंट पर भी इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग नज़र आई। खैर, इस बार तो सुहाना ने अपने अट्रेक्टिव लुक से सबको घायल कर दिया। अब बातें हो रही हैं कि किंग खान के बेटी सुहाना कब बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। 
    बात करें शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान की तो वो भी इस खास मौके स्टनिंग लग रही थीं।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts