• मुंबई बारिश में फंसे माधवन-अनुपम, महेश भट्ट बोले- बहनें डूबते-डूबते बचीं

    मुंबई बारिश में फंसे माधवन-अनुपम, महेश भट्ट बोले- बहनें डूबते-डूबते बचींमुंबई: मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 12 सालों में बारिश की वजह से सबसे ज़्यादा भयावह हालात हैं. इससे मुंबई वासियो का पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और जनजीवन पटरी से उतर गया है. इस झमाझम बारिश के बीच मायानगरी के सितारे भी फंसे. स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. साथ ही लिखा कि इस भयंकर बरसात ने सबको हिला कर रख दिया है. आर. माधवन की कार ज्यादा बारिश के चलते बंद हो गई, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. 


     
    फिल्ममेकर महेश भट्ट, अनुपम खेर, लारा दत्ता समेत कई स्टार्स ने भारी बारिश का हाल सोशल मीडिया पर जाहिर किया. आइए जानते हैं मुंबई की बरसात पर क्या हुआ सेलेब्स का हाल...
    Wake up Mumbai !! This is the worst monsoon 'nightmare' !!! Just spoke to 2 of my sisters. They almost drowned in Khar West.
    "We were pulled out of our car just in time by generous strangers." ( Khar West , Mumbai. 4:30 pm )

    वहीं, महेश भट्ट ने ट्वीट करके बताया कि उनकी दो बहनें बारिश में डूबते-डूबते बचीं. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि खार में कुछ अजनबियो ने उनकी मदद कर उन्हें सही समय में कार से बाहर निकालने में मदद की.
     
    बारिश की वजह से अभिनेता अनुपम खेर अपनी गाड़ी में फंस गए. ऐसे में उनके दोस्त ने मदद की.

    लारा दत्ता ने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि घर के अंदर आने वाली बारिश को वे विम्बल्डन ओपन, ऑस्ट्रेलियन ऑपन, फ्रेंच ओपन में मिले टॉवल से रोक रही हैं. इसपर रिप्लाई करते हुए लारा के स्पोर्ट्समैन पति महेश भूपति ने लिखा कि यह उनकी सालों की मेहनत है.
     
    नील नीतिन मुकेश ने ड्राइविंग का वीडियो शेयर किया.
     
    दीया मिर्जा ने बारिश का हाल वीडियो शेयर कर बताया.
     
    पूजा भट्ट ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके कॉलोनी के लड़के भारी बारिश में वॉलीबॉल खेल रहे हैं.

    बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर की है. एक ट्वीट संदेश में उन्होंने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र, राज्य सरकार के साथ है और हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी.

    .
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts